भूमि विवाद में मुखिया पर मामला हुआ दर्ज !
सहरसा: पंकज राज
भूमि विवाद में मुखिया पर मामला हुआ दर्ज !
बिहार/सहरसा: जिले के महिषी प्रखंड के तेलहर पंचायत के ग्रामीणों ने भूमि विवाद और पुरानी दुश्मनी को लेकर पंचायत के पूर्व मुखिया द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज करा कर निर्दोष लोगों को फंसाए जाने की शिकायत एसपी से किया। जिसका निष्पक्ष जांच पड़ताल कर निर्दोष लोगों को दर्ज मामले से मुक्त करने की मांग की गई है।
पंचायत के वर्तमान मुखिया योगेंद्र पासवान , बिंदेश्वर झा , उपसरपंच कृष्णानंद झा सहित अन्य ने बताया कि महिषी थाना में दर्ज मामले सरासर झूठा एवं मनगढ़ंत है। उक्त दर्ज मामले में पंचायत के पूर्व मुखिया बलराम पासवान के साथ कोई घटना नहीं घटी है।
उक्त मामले में अभियुक्त एवं उनके सगे चाचा सोहन झा के बीच जमीन विवाद का मामला विगत एक साल से चल रहा है। न्यायालय में दीवानी वाद लंबित है। कांड के सूचक बलराम पासवान सोहन झा के पक्षधर है। कांड के एक अभियुक्त जितेंद्र कुमार झा द्वारा पूर्व मुखिया एवं उनके समर्थकों से प्राण रक्षा की गुहार लगाई है। कांड के दूसरे अभियुक्त निरंजन झा उर्फ गुुडलू झा 25 साल से महाराष्ट्र के कोल्हापुर में रहते है। दूसरे अभियुक्त जितेंद्र कुमार झा पेशे से पंडित हैं। विगत पंचायत चुनाव में पराजय से बौखलाए पूर्व मुखिया बदला लेने के लिए झूठा मुकदमा दर्ज करवा रहे हैं। ऐसे में निष्पक्ष जांच कर निर्दोष लोगों को कांंड से बरी करने की मांग रखी है।