बुद्ध प्रार्थना सभा का किया आयोजन !
सुपौल/करजाईन: गौरीश मिश्रा
बुद्ध प्रार्थना सभा का किया आयोजन !
बिहार/सुपौल : सम्राट अशोक बुद्ध बिहार के बैनर तले भगवानपुर पंचायत स्थित देशरत्न एकेडमी समदा, शिवनगर के प्रांगण में बुद्ध प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी डॉ. रमेश प्रसाद यादव ने की। इस दौरान उपस्थित गौतम बुद्ध के अनुयायियों एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों ने महात्मा बुद्ध के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर बुद्ध वंदना, त्रिशरण एवं पंचशील पाठकर बुद्ध को नमन किया। तत्पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रमेश प्रसाद यादव ने महात्मा बुद्ध की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में विश्व को युद्ध की नहीं, बल्कि बुद्ध की जरूरत है।
मनुष्य को बुद्ध के विचारों को आत्मसात कर उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। महात्मा बुद्ध शांति के प्रतीक हैं। बुद्ध के दिखाए राह पर चलकर ही सुख, शांति और अमन-चैन स्थापित हो सकती है। मौजूदा समय में दुनिया के कई देश बुद्ध के दिखाए रास्ते पर चलकर उनके सिद्धांतों को अपनाकर सफलता की नई ऊंचाई छू रहा है।
इस अवसर पर रामलखन बौद्ध, रामचंद्र बौद्ध, आचार्य रामविलास मेहता, शैलेन्द्र यादव, संजय कुमार यादव, नितेश कुमार, सदानंद पासवान, प्रदीप प्रभाकर, रमेश कुमार मेहता, अरविंद यादव आदि उपस्थित थे।