धान क्रय केंद्र का किया उद्घाटन, एसडीओ और बीसीओ ने काटा फीता !

सुपौल/मरौना:मनोज कुमार

 

बिहार/सुपौल:मरौना प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार को दो पैक्स हररी व गनोरा में धान क्रय केंद्र का उद्घाटन एसडीओ नीरज नारायण पांडे, बीसीओ केके मिश्रा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। एसडीओ ने कहा कि धान का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल अठाहर सौ अरसठ रुपया धान की कीमत मिलेगी।

धान पैक्स में क्रय होने के बाद राशि किसानों के खाता में भेज दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का रजिस्ट्रेशन अब तक नहीं हो सका है वे रजिस्ट्रेशन करा लें। हररी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राज नारायण निराला व गानोरा के वेद प्रकाश को धान क्रय केंद्र से संबंधित सूचनापट्ट क्रय केंद्र भवन में लगाने का निर्देश दिया।

कहा धान की अधिप्राप्ति सिर्फ किसानों से ही कि जानी है। एक भी बिचौलियों से अगर धान खरीद की सूचना मिलती है तो वैसे पैक्स अध्यक्ष पर कारवाई की जाएगी।

बीसीओ ने बताया धान अधिप्राप्ति को लेकर सबसे पहले किसान को ओनलाईन आवेदन करना होगा। और उसी रजिस्ट्रेशन नम्बर पर किसान से धान की खरीद की जाएगी। सरकार के द्वारा धान की क्रय दर 1868 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है।

धान अधिप्राप्ति के बाद किसान का भुगतान किया जएगा। जिसका भुगतान किसान के खाते में एक सप्ताह के भीतर जमा होगा। मौके पर पैक्स अध्यक्ष राजनारायण निराला, पुरूस्तम यादव, संतोष कुमार, चन्द्र नारायण यादव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!