डीएम और एसपी को लगाया गया कोविड-19 का टीका !

सुपौल: अभिषेक कुमार झा

डीएम और एसपी को लगाया गया कोविड-19 का टीका !

बिहार/ सुपौल: फ्रंटलाइन वर्करों को कोविड-19 टीका देना शुरू हो गया। टीकाकरण के तहत सदर अस्पताल के उपरी तले पर बने टीकाकरण केन्द्र में शनिवार को जिलाधिकारी महेन्द्र कुमार को पहला टीका लगाया गया।

sai hospital

उसके बाद सहायक समाहर्त्ता दीपक कुमार मिश्रा और तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार को टीका लगाया गया। उसके बाद अन्य पदाधिकारियों को भी टीका लगाया गया।

टीका लगवाने के बाद जिलाधिकारी ने बताए कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। अपनी बारी आने पर लोग अवश्य टीका लगवाएं और आधे घंटे तक अवलोकन कक्ष में रहें। मैं भी रहा वहां किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। यहां टीका लगाने से पहले काउंसलिंग की जा रही है। टीका लगाने के बाद जब अवलोकन कक्ष में बैठते हैं तो वहां भी काउंसलिंग की व्यवस्था है। कहीं कोई परेशानी नहीं है। बारी आने पर निश्चिंत होकर कोरोना का टीका लगवाएं। संक्रमण की गति में कमी आई है। रिकवरी रेट काफी तेजी से बढ़ा है। बावजूद इसके हमें लापरवाही अभी भी नहीं करनी चाहिए।

वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताए कि टीका के लिए आज हमलोगों की बारी थी। हमलोगों ने टीका लगवाया है। 31 सौ से उपर वर्दी धारियों का डेटा तैयार होकर आ गया है। जिनकी जैसी बारी आएगी वे टीका लगवाएंगे। टीका लगवाने के बाद हमें कोई समस्या नहीं आई है। परंतु अभी भी मास्क लगाना है और दो गज की दूरी का पालन करना है। कहा कि पुलिस लाइन में टीका के लिए कैंप लगाएंगे।

इधर मौके पर मौजूद डीपीएम बालकृष्ण चौधरी ने बताया कि दूसरे फेज के टीकाकरण के तहत अब तक 3442 लोगों का पंजीयन किया गया है। 7 फरवरी तक और पंजीयन किया जाना है। इस फेज में जिलास्तरीय पदाधिकारी, पंचायती राज विभाग के पदाधिकारी व कर्मी, राजस्व के पदाधिकारी व कर्मी सहित अन्य को टीका लगाया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ. अरूण वर्मा, डॉ.सीके प्रसाद, अभिलाष वर्मा, पंकज झा, अनुपमा चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!