घर से भागी प्रेमिका की प्रेमी के घरवालों ने करवाई शादी!

सुपौल: अभिषेक कुमार झा

घर से भागी प्रेमिका की प्रेमी के घरवालों ने करवाई शादी!

बिहार/सुपौल: सदर थाना क्षेत्र के बसबिट्टी गांव में एक प्रेमीका रात में घर से भाग कर प्रेमी के घर पहुंच गई। जिसके बाद प्रेमी के घरवालों ने प्रेमी और प्रेमिका को शादी के बंधन में बांध दिया है।

बताया जाता है कि प्रेम प्रसंग के एक मामले में घरवालों के प्रकोप के डर से लड़की किसी तरह अपने घर से भाग गई। जिसके बाद मामले की नजाकत को देखते हुए प्रेमी के घर वाले ने दोनों की शादी करवा दी है।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

जानकारी मिली है कि प्रेमी और प्रेमिका दोनो नावालिग है लिहाजा सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने उस लड़की को उसके प्रेमी के घर से बरामद कर उसके प्रेमी को भी पूछताछ के लिए थाने ले गयी। दरअसल ये मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है जहां बसबिट्टी गाँव का प्रेमी करीब 2 साल से पास के गाँव के ही एक लड़की से प्यार करता था। वो अपने माता पिता के साथ दिल्ली में रहकर काम करता था। 1 सप्ताह पहले प्रेमी इंटर में एडमिशन कराने गांव आया।

जहां लड़की के घरवालों के द्वारा लड़की को यह कह कर लड़के को फोन करने को कहा की तुम्हारी शादी लड़के से करवा देंगे जब लड़का लड़की के घर पहुंचा तो पूर्व से ही प्लानिंग कर लड़की के घरवालों ने लड़का को बंधक बनाकर जमकर पिटाई कर दी। और लड़की को भी प्रताड़ित किया गया। पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया है कि घर मे उसके परिजन उन्हें भी प्रताड़ित किया है। उसे शरीर पर कई जगह दागे भी गए है। जिसका जख्म भरा भी नहीं है।

बताया कि गनीमत यह रही कि परिजनों की सूचना पर समय से पहुँची सदर पुलिस ने लड़के को बचा लिया। लड़की का आरोप है कि देर रात उसके परिजन लड़की को भी दंडित करने का प्लान बना रहे थे। बताया गया है कि इसकी भनक लड़की को लग गई। लेकिन मौका पाकर लड़की ने मोबाइल से अपने प्रेमी के बड़े भाई को फोन कर दिया और देर रात 1 बजे के करीब वो अपने प्रेमी के घर किसी तरह भाग कर पहुँच गयी। जिसके बाद लड़की लड़के से शादी की जिद्द पर अर गई। लड़के के घर वालों ने आनन फानन में हिन्दू रीति रिवाज से दोनो की शादी करवा दी। जिसके बाद सुबह पहुँची सदर पुलिस ने लड़के और लड़की दोनों को थाने ले आयी और आगे की करवाई मे जुट गई है। जानकारी मिल रही है कि प्रेमी और प्रेमिका दोनो नावालिग है। फिलहाल इस मामले की पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!