जाप पार्टी का संगठन विस्तार के लिए बैठक आयोजित !

राघोपुर: विकास आनंद

जाप पार्टी का संगठन विस्तार के लिए बैठक आयोजित !

 

बिहार/सुपौल: जन अधिकार पार्टी(जाप) के प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त दिशा निर्देश के तहत जिले के प्रखण्ड राघोपुर में एकदिवसीय जाप कार्यकर्ताओ की बैठक राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष विजेंद्र प्रसाद यादव के अध्यक्षता में जाप कार्यालय सिमराही में आयोजित की गई।

जाप कार्यकर्ताओ की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए प्रखण्ड अध्यक्ष विजेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि जाप जिलाध्यक्ष से प्राप्त निर्देश के अनुसार ही आज जाप संगठन विस्तार पर चर्चा की गई है। जाप कार्यकर्ताओ की बैठक में जाप प्रदेश उपाध्यक्ष परमेश्वर सिंह यादव द्वारा संगठन विस्तार करते हुए युवा शक्ति प्रखंड अध्यक्ष पद पर नारायण यादव को मनोनीत किया गया, वहीं उपाध्यक्ष पद पर नौशाद आलम, सचिव पद पर विजय कुमार मंडल को मनोनीत किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष परमेश्वर सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होती है।

प्रखण्ड अध्यक्ष विजेन्द्र ने बताया कि जन अधिकार पार्टी के सभी कार्यकर्ता गरीब लाचार, बेसहारा जनता के हितों के लिए सदैव तत्पर रहती है, जिस प्रकार से जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव सड़क से सदन तक आवाज बुलंद करने का काम करते हैं, चाहे बाढ़ हो या सुखाड़ जो भी समस्या हो हर समय लोगों के बीच उपस्थित रहते हैं। उसी प्रकार से जाप के सभी कार्यकर्ता हर सुख दुःख के मौके पर हाजिर रहेंगे।

मौके पर जाप किसान अध्यक्ष हरिहर यादव ,छात्र प्रखंड सचिव दिलखुश कुमार, आई टी सेल अध्यक्ष सेफ अली खान ,नौशाद आलम विजय कुमार मंडल, शिव कुमार यादव, रामदेव सूतिहार, आशीष कुमार ,रवि शंकर यादव ,विजय मेहता, विकास जायसवाल, विक्रम मेहता, संतोष ठाकुर, मनोज यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!