जागरण कार्यक्रम में रातभर झूमे दर्शक !
भीमपुर: सुमित जयसवाल
जागरण कार्यक्रम में रातभर झूमे दर्शक !
बिहार/सुपौल: छातापुर प्रखंड क्षेत्र के मधुबनी पंचायत वार्ड 12 स्थित भरत यादव के दरवाजे पर बीती रात मैया का जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिस जागरण ने आसपास के लोगों को खूब मनोरंजन किया। इससे पूर्व पंचायत के मुखिया सीतानंद झा उर्फ सुनील बाबू ने फीता काटकर जागरण का शुभारंभ किया। उसके बाद कलाकारों के द्वारा एक से एक प्रस्तुति पर लोग रातभर झूमते रहे। गायक संदीप सांवरिया ने अपने गणेश वंदना “तेरी जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश” से जागरण का शुभारंभ किया।
जिसके बाद अन्य कलाकारों ने रातभर जागरण में समा बांध दिया। वहीं संदीप सांवरिया के “तेरे दर पे ओ मेरी मैया तेरे दीवाने आए हैं” आदि गानों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस बीच जागरण की खबर मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर जागरण का आनंद उठाया और जागरण में गायक एवं कलाकारों का हौसला बढ़ाया।
मौके पर मुखिया सीतानंद झा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से कलाकारों का हौसला भी बढ़ता है और लोगों का मनोरंजन भी होता है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल बनता है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि जागरण कार्यक्रम में हर किसी का सहयोग होना चाहिए। खासकर युवा वर्ग के लोगों को इसके लिए प्रोत्शाहन की जरूरत है। मौके भारत लाल यादव, इंद्रदेव यादव, विष्णुदेव यादव, कृष्णदेव यादव, श्यामदेव यादव, अरुण यादव, अरविंद कुमार, पप्पू कुमार आदि मौजूद थे।