गुरुवार को हुई जमीनी विवाद में हुई गोलीबारी में एक गिरफ्तार !

प्रतापगंज:-दीपक कुमार

गुरुवार को हुई जमीनी विवाद में हुई गोलीबारी में एक गिरफ्तार।

बिहार/सुपौल

प्रतापगंज थाना क्षेत्र के श्रीपुर पंचायत में जमीन जोतने के विवाद पर गुरूवार को हुई गोलीकांड में मामला दर्ज होते हीं पुलिस ने छपामारी कर मुख्य अभियुक्त उदय मेहता को गिरफ्तार कर लिया है। गोलीकांड में घायल पीडि़ता वीणा देवी द्वारा थाना को दिये आवेदन के आलोक में थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने 7 नामजद उदय मेहता, राजकुमार मेहता, ललित मेहता, सुधीर मेहता, योगेन्द्र प्रसाद उर्फ जागेश्वर यादव, मनु मेहता, पप्पु यादव सहित तीन अज्ञात के विरूद्ध थाना कांड़ संख्या 156/20 में मामला दर्ज कर लिया है।

मामला दर्ज होते हीं थानाध्यक्ष श्री भारती ने गुरूवार की रात अभियुक्तों के घर छापामारी कर कांड़ के मुख्य आरोपी उदय मेहता को गिरफ्तार कर लिया है। नामजद शेष अभियुक्त घर से फरार बताये जाते हैं। गोलीकांड में आवेदिका वीणादेवी सहित उसका लड़का चंदन कुमार और गोतनी चंद्रकला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

पीडिता ने अपने आवेदन में गोली चलाने वाले पांच लोगों में दो की पहचान करने की बात कही है। जिसमें पहचान किये दोनों मनु मेहता और उसका दोस्त पप्पू यादव किशनपुर थाना क्षेत्र के तेगराहा गांव का रहने वाला है। मनु मेहता गिरफ्तार उदय मेहता के साले का लड़का बताया है। थानाध्यक्ष श्री भारती ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान जारी है। सभी नामजद अभियुक्त शिध्र गिरफ्तार किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!