जदयू कार्यकर्ताओं ने मनाया सीएम का जन्मदिन !

gaurish mishra

सुपौल/करजाईन: गौरीश मिश्रा

जदयू कार्यकर्ताओं ने मनाया सीएम का जन्मदिन !

sai hospital

बिहार/सुपौल: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 70 वां जन्मदिन क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ताओं के द्वारा विकास दिवस के रूप में मनाया गया।

बायसी पंचायत के युवा कार्यकर्त्ता विनोद कुमार मेहता के नेतृत्व में पंचायत के राजपुर- दहगामा स्थित महादलित टोला बूथ संख्या-19 पर कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों के बीच टॉफी एवं मिठाइयां वितरित की गई। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता चंदन कुमार मेहता एवं विनोद कुमार मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं एवं समाज के वंचित तबकों के विकास के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की है। जिसके चलते महिलाएं आज सम्मान के साथ समाज में सिर ऊंचा कर चल रही हैं। बिहार को विकसित राज्य बनाने में मुख्यमंत्री जुटे हुए हैं और उनके नेतृत्व में बिहार प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

इस अवसर पर प्रो. सुनील कुमार मेहता, गंगा सादा, मनीष कुमार, विजय परमानी, रंजीत मांझी, लखन सादा, उमेश कुमार, सतनी देवी, छेदनी देवी, राजकुमार देवी, नीलम देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!