जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बने पप्पू कुमार जायसवाल, कार्यकर्ताओं में खुशी !

डेस्क

जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बने पप्पू कुमार जायसवाल, कार्यकर्ताओं में खुशी !

बिहार/सुपौल: बिहार प्रदेश जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप ने सुपौल जिला निवासी पप्पू कुमार जायसवाल को जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मनोनीत किया। जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के नव मनोनीत प्रदेश सचिव पप्पू कुमार जायसवाल ने कहा कि मैं पूर्व में पिपरा विधानसभा के मीडिया प्रभारी भी रह चुका हूं । प्रदेश जदयू संगठन की मजबूती के लिए वरिष्ठ नेतृत्व ने जो मुझ पर भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा।

उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार , वरिष्ठ मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप, सांसद दिलेश्वर कामत, विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, विधायक रामविलास कामत, वीना भारती, जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रदेश महासचिव अमर कुमार चौधरी ,शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हरिमोहन विश्वास, सहित वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया।

शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव पप्पू कुमार जायसवाल को बनाए जाने पर जदयू कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। खुशी जाहिर करने वालों में किशनपुर प्रखंड अध्यक्ष दिलीप यादव, रमेश ठाकुर , प्रियंका कुमारी, अजय जयसवाल, अरशद हुसैन, रंजीत चौधरी, ओम यादव, दिनेश यादव ,ब्रह्मदेव यादव, उगन मंडल, मनोज स्वर्णकार, मंगल सदा ,सिकंदर सदा, ललितेश्वर यादव, बलजय मंडल , बेचू मण्डल, सोनू मंडल, संबोध झा, नारायण चौधरी, दीपक चौधरी,सर्वेश चौधरी आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!