जिला कृषि पदाधिकारी के उपस्थिति में फसल कटनी प्रयोग ऐप के माध्यम से फसल की हुई कटाई !

सुपौल/सरायगढ़: विमल भारती

जिला कृषि पदाधिकारी के उपस्थिति में फसल कटनी प्रयोग ऐप के माध्यम से फसल की हुई कटाई !

बिहार/सुपौल: जिला कृषि पदाधिकारी सुपौल समीर कुमार रविवार के दिन सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र के कुलदीप पट्टी गांव पहुंचे और किसान रामाधीन मंडल के खेत में लगे गेहूं फसल को फसल कटनी प्रयोग ऐप के तहत कटाई करवाया। एक हेक्टेयर खेत में लगे गेहूं फसल को काटने के बाद जिला कृषि पदाधिकारी ने उसे तैयार करवाया तो 22 क्विंटल गेहूं की उपज हुई।


सहायक निदेशक पौधा संरक्षण सुपौल विजय राजन, प्रखंड कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार, किसान सलाहकार राजेश कुमार, बैजू कुमार, हरे कृष्ण मंडल, किसान शिवराम मंडल, दिलीप मंडल, राजेंद्र मंडल, रविंद्र मंडल, रोशन मंडल, रामेश्वर मंडल सहित अन्य के साथ गेहूं खेत में पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों का हौसला अफजाई किया और कहा कि यदि नई तकनीक से खेती की जाए तो कम लागत में अधिक उपज होगी।

उन्होंने किसान रामाधीन मंडल के खेसरा नंबर 474 में लगे गेहूं फसल की कटाई के बाद मिली सफलता को लोगों के बीच बात रखते हुए कहा कि जो भी किसान मेहनत करते हैं, उसका फल मीठा होता है। जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि सरकार आज के समय किसानों को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है।

वैज्ञानिक तरीके से खेती करने से पैदावार काफी बढ़ रहा है, उन्होंने किसानों से कहा कि हमेशा यह प्रयास रहे कि हम अपने खेत में आवश्यकता से अधिक खाद का प्रयोग नहीं करें। जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि जैविक खाद का प्रयोग जोड़ रही हो गया है, क्योंकि खेतों में रसायनिक खाद डालते-डालते उसके उर्वरा शक्ति को हम कम करते चले गए हैं। उन्होंने कहा कि किसान सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जाने और उसका लाभ लें तो बहुत जल्दी आगे बढ़ सकते हैं।

इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने पूरे प्रखंड क्षेत्र में किसान सलाहकारों द्वारा किए जा रहे कार्यों को विस्तृत रूप से रखा। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कहा कि बीते कुछ साल से कोसी नदी से प्रभावित इलाका सरायगढ़ भपटियाही में भी किसानों ने मेहनत कर अपने पैदावार को बढ़ाने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!