किसानों के किसानी पर ही भारत विकसित राष्ट्र बनेगा-डॉ.अमन

सुपौल: अभिषेक कुमार

· गाँव में लगेंगे चौपाल किसान होंगे खुशहाल !

· किसानों के किसानी पर ही भारत विकसित राष्ट्र बनेगा-डॉ.अमन

· प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना बुढ़ापे का सहारा- डॉ.अमन

बिहार/सुपौल: कृषि विभाग के सौजन्य से त्रिवेणीगंज प्रखंड अन्तर्गत भगवती स्थान खूंट कोरियापट्टी में शनिवार को किसान चौपाल आयोजित की गई।

वार्ड सदस्य संघ के जिला सचिव सजेन यादव के अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजन हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार राज्य किसान सलाहकार संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमन कुमार ने कहा कि कृषि देश की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है। किसानों के किसानी पर ही देश विकसित राष्ट्र बनेगा। गाँव की हरियाली और किसान परिवार की खुशहाली के बिना राष्ट्र संपन्न नही हो सकता।

डॉ. कुमार ने कहा कि प्रकृति का सर्वश्रेष्ठ उपहार वन हैं। पर्यावरण के संरक्षण के साथ -साथ ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक हैं।

भारतीय किसानों की माली हालत में सुधार के लिए कृषि से सम्बंधित आधुनिक तकनीकी का ज्ञान आवश्यक है। जल संरक्षण के अभाव में पानी का स्तर धीरे -धीरे नीचे जा रही है।

भावी पीढ़ी के लिए जल संरक्षण अतिआवश्यक है। मानव सचेत नहीं हुए तो भविष्य में तृतीय विश्व युद्ध पानी को लेकर के होगी। जल है तो जीवन है। इसलिए पानी को जरूरत के हिसाब से ही खर्च करे।

गाँव में लगेंगे चौपाल तभी किसान होंगे खुशहाल ,प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना बुढापे की सहारा है।यह योजना गरीब किसान के लिए सुरक्षा की कवच है। किसानों के 60 वर्ष आयु पूर्ण होने के बाद 03 हजार रुपया प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी!

प्रखंड तकनिकी प्रबंधक ने क्या कहा

प्रखंड तकनिकी प्रबंधक पंकज कुमार ने कहा कि पर्यावरण प्रकृति का एक सुदर्शन कवच है। सुखद जीवन और बेहतर स्वास्थ्य के लिए मिट्टी संरक्षण आवश्यक है।

मिट्टी जाँचोंपरांत आवश्यकतानुसार जैविक खादों के प्रयोग से फसल की अच्छी पैदावार होती है। इसे बचाने के लिए जैविक उत्पाद पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है।

कृषि समन्वयक ने कही

कृषि समन्वयक सुमन कुमारी ने कही कि महिला ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका निर्णायक रही है।

कृषि के क्षेत्र में महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनने की जरुरत है। किसान चौपाल में कृषि कर्मियों द्वारा कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, किसान पुरस्कार कार्यक्रम योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना, कृषि यांत्रिकरण योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार कार्यक्रम, बीज ग्राम योजना, मुख्यमंत्री तीव्र बागवानी विकास योजना, प्रमाणित बीज वितरण योजना, जैविक खेती प्रोत्साहन कार्यक्रम आदि योजनाओं का विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

किसान चौपाल में पैक्स अध्यक्ष जय प्रकाश यादव,विमल यादव, श्याम किशोर सुशील,संतोष मुखिया, चंद्रकिशोर यादव, पृथ्वीलाल रजक, सुलेन मल्लाह, देवनारायण यादव, सदानन्द ठाकुर, रूपेश कुमार, जयप्रकाश साह, घनश्याम यादव, मनोहर कुमार, महेन्द्र यादव, मो. अली आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!