कोशी में मिला डेढ़ क्विंटल का मछली, मछुआरे गदगद !

सुपौल/सरायगढ़: विमल भारती

कोशी में मिला डेढ़ क्विंटल का मछली, मछुआरे गदगद !

बिहार/सुपौल: लॉकडाउन खुलने के पहले ही दिन 9 जून को सरायगढ़ के मछुआरों के लिए खुशी का दिन रहा। लंबे समय से मछली बाजार नहीं जाने वाले मछुआरे लॉकडाउन के खुलते ही बुधवार के दिन कोसी नदी पहुंचे और उस पर बने महासेतु के समीप जैसे ही जाल फेंका की डेढ़ क्विंटल का मछली हाथ लग गया।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

मछुआरों में गांगो मुखिया, जुगो मुखिया, शंभू मुखिया, देव कुमार मुखिया, लक्ष्मी मुखिया, जगेश मुखिया, डोमी मुखिया, नागो मुखिया, बद्री मुखिया आदि शामिल थे। सभी लोग लॉकडाउन के पहले दिन समूह बनाकर कोसी नदी में मछली पकड़ने पहुंचे थे।

गांगो मुखिया ने बताया की मछली का कीमत लगभग 15000 से 20000 आंका गया है। बताया कि जो मछली पकड़ा गया उसे प्रति किलो 200 की दर से बेचा जाता है। मछुआरों ने बताया कि मछली को लेने के लिए कई व्यापारी संपर्क में है। बाद में मछली को विश्वकर्मा चौक भपटियाही स्थित मछली बाजार ले जाया गया, जहां देखने वालों की भीड़ उमड़ गई।

कई लोगों का कहना था कि लॉकडाउन के दौरान मछली भी काफी प्रगति कर गया है और इसी कारण कोसी में इतनी बड़ी मछली पकड़ी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!