कोसी बराज के खोले गए 56 फाटक, जलस्तर 4.62 लाख क्यूसेक को किया पार, अभियंता अलर्ट !
सुपौल: अभिषेक कुमार झा
कोसी बराज के खोले गए 56 फाटक, जलस्तर 4.62 लाख क्यूसेक को किया पार, अभियंता अलर्ट !
बिहार/सुपौल: बड़ी खबर है कि कोसी नदी के जलस्तर में व्यापक बढ़ोतरी हुई है और जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। इसको लेकर कोसी बराज के 56 में से 55 फाटक को खोल दिया गया है। जलस्तर में और बढ़ोतरी होने के संकेत कोसी बराज पर मुस्तैद अभियंताओं ने बताया है। रविवार की शाम में जल अधिग्रहण बराहक्षेत्र के जलस्तर में व्यापक बढ़ोतरी हुई और बराहक्षेत्र का जलस्तर 2.05 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया।
जिसके बाद शाम छह बजे से नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि नेपाल के पहाडी क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश के बाद कोसी नदी के जल अधिग्रहण क्षेत्र में जलस्तर में बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद कोशी नदी के जलस्तर में मात्र एक घंटे में 37 हजार क्यूसेक की बढ़ोतरी हुई है।
रात11 बजे नदी का जलस्तर 2.59 लाख क्यूसेक बढ़ते क्रम में बताया गया। जबकि अर्ध रात्रि के बाद करीब 2 बजे नदी का जलस्तर 4.62 लाख क्यूसेक बढ़ते क्रम में बताया गया। सोमवार के सुबह 4.39 लाख धटते क्रम में बताया गया। जिसको लेकर नेपाल और कोशी के अभियंता कोशी बराज पर पूरी तरह से केम्प कर रहे है।