मकर संक्रांति पर कंबल का किया वितरण !

gaurish mishra

करजाइन: गौरीश मिश्रा

मकर संक्रांति पर कंबल का किया वितरण !

बिहार/सुपौल : मकर संक्रांति का पर्व विधि-विधान के साथ मनाया गया। सुबह से ही  मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालू पहुंचने लगे। श्रद्धालूओं ने नदी में स्नान कर तिल व गुड़ चढ़ाकर देवताओं की आराधना की। इस दिन भोजन में खिचड़ी एवं दही-चूड़ा का विशेष तौर पर उपयोग किया गया। साथ ही धर्मार्थ लोगों के द्वारा कंबल वितरण का भी कार्यक्रम किया गया।

करजाईन बाजार वार्ड नंबर-9 निवासी समाजसेवी हरि राण के द्वारा क्षेत्र के गरीब, निःसहाय, विकलांग, विधवा आदि को कंबल वितरित किया। इस दौरान हरि राण ने बताया कि गरीब की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य का कार्य नहीं है। ठंड के मौसम में लाचार एवं निःसहाय लोगों को कंबल वितरित किया गया है। इस मौके पर उपेंद्र सहनोगिया, महेशानंद देव, सूरज राण सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!