मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती !

डेस्क

मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती !

बिहार/सुपौल: किशनगंज प्रखंड क्षेत्र के करैहिया पंचायत के अभुआड़ गांव एवं मलाढ के बुथ पर भाजपा के मण्डल अध्यक्ष महामाया चौधरी के अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती मनाई गई एवं कई बुथ पर आदरणीय प्रधानमंत्री के मन की बात को भी सुना गया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने भी दीनदयाल उपाध्याय के कार्य काल को सराहा और आगे 28 सितंबर को भगतसिंह के जयंती महोत्सव पे बोले चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भगत सिंह के नाम पर रखा जायेगा। वहीं जयंती में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष रामकुमार राय, मंडल प्रभारी भोला सिंह की गरिमामयी उपस्थिति बनी रही।

भाजपा मंडल अध्यक्ष महामाया चौधरी ने कहा कि उपाध्याय जी एक राष्ट्रवादी मानवतावाद एवं अंत्योदय के प्रणेता थे। वहीं उपाध्यक्ष अरुण कुमार जयसवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी के नाम से ही पता चलता है कि वह विद्वान, दीन मतलब गरीबों पर दया करने वाले जाने जाते थे। जबकि आठ साल के उम्र में ही उनके माता-पिता की मृत्यु हो गई थी फिर भी संघर्ष करते हुए जनसंघ के संस्थापक बने। आज उन्हीं के मूल मंत्र पर पार्टी फला फुला है।

वहीं मौके पर उपस्थित महामंत्री अमोद झा, अरुण जयसवाल, मिथिलेश झा, ब्रह्म नारायण सेठ, शंभु झा, रंजीत चौधरी, आशिष झा, सिंकु झा, धर्मेन्द्र गुप्ता, संजीव गुप्ता, आशिक, कारी चौधरी, सत्तो झा एवं कई बच्चों ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!