मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत।
सुपौल/भीमपुर:- सुमित जयसवाल
मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत।
बिहार/सुपौल: भीमपुर थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार की रात एनएच 57 पर एक अज्ञात वाहन ने मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को कुचल दिया। जिसके कारण उसकी मौत मौके पर हो गई। बताया जा रहा है कि महिला एनएच 57 के किनारे खड़ी थी। उसी क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। इधर, जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रामा शंकर ने कहा कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी, जो एनएच के किनारे खड़ी थी। उसी क्रम में किसी अज्ञात वाहन ठोकर मारकर फरार हो गया।
जिसके बाद मौके से मृतिका की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतिका महिला के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल पा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद सदर हॉस्पिटल में महिला के शव को पहचान हेतु रखा गया है। जिसमें सूचना मिल रहा है कि कुछ लोग पहचान के लिए सुपौल गए हैं। उन्होंने कहा कि पहचान होने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।