नारी को वस्तु मात्र समझने वाले समाज को सोच बदलने की है जरूरत: पूनम देवी

abhishek kumar shingh

सुपौल/सिमराही: सुरेश कुमार सिंह

नारी को वस्तु मात्र समझने वाले समाज को सोच बदलने की है जरूरत: पूनम देवी

 

बिहार/सुपौल: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुपौल जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सह जिला पार्षद पूनम देवी क़ी अध्यक्षता में महिलाओं की गोष्टी का आयोजन किया गया।

sai hospitalमहिला कार्यक्रम में जदयू के जिलास्तरीय और विभिन्न प्रखण्ड के पार्टी पदाधिकारी ने मंच साझा किया। महिला दिवस के कार्यक्रम में सुपौल जिला के विभिन्न प्रखण्ड से महिला प्रकोष्ठ जदयू की प्रखण्ड अध्यक्ष ने भी महिलाओं के प्रति अपना मंतव्य रखी।

कार्यक्रम की अध्यक्षा सह मुख्य वक्ता पूनम देवी ने कहा कि सदियों से नारी को एक वस्तु मात्र समझा जाने वाला यह समाज आज भी उसी सोच को अपने जहन में बैठाए हुए है। जिससे अब बाहर निकलने की सख्त आवश्यकता है। पूनम देवी ने बताया कि जदयू की नीतीश सरकार में ही नारी उत्थान, नारी शक्ति, नारी सशक्तिकरण की बात धरातल पर नजर आता है। जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष कमल प्रसाद यादव ने बताया कि नीतीश राज में महिलाएं को अपना हक और अधिकार प्राप्त हुआ है।

कार्यक्रम का मंच संचालन कर रहे जदयू युवा प्रखण्ड अध्यक्ष गोपाल चाँद ने भी महिला दिवस पर नीतीश सरकार में महिलाओं के लिए किए गए विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिए।

इस अवसर पर जनता दल यू के जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद यादव ,मुख्य प्रवक्ता ओम प्रकाश यादव, छात्र जदयू के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार मंडल ,जनता दल यू नेता मोहम्मद खुर्शीद आलम, मीडिया सेल के जिला संयोजक हरिमोहन विश्वास,जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ यादव, मो नूर आलम ,मो अखलाख, मनोज यादव, ललिता जायसवाल ,योगमाया चौधरी, रीता देवी, चांदनी देवी, प्रियंका कुमारी, सोनी देवी, मंजु देवी, राधा देवी, अजय आंनद सहित सैकड़ो महिला उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!