नशे की हालत में मारपीट करने के आरोपी को जेल !
पटना: प्रिया सिंह
नशे की हालत में मारपीट करने के आरोपी को जेल !
बिहार/पटना: बिहार प्रदेश में शराब की बिक्री,भंडारण एवं मद्यपान पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके मद्देनजर स्थानीय प्रशासन वरीय अधिकारियों के निर्देश पर लगातार सजगता दिखा रही है। इसी क्रम में बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत अथमलगोला थाना की पुलिस ने नशे की हालत में मारपीट करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रूपस निवासी विकास कुमार शराब के नशे की हालत में परिजनों के साथ मारपीट करते हुए हंगामा कर रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही अथमलगोला थाना पुलिस ने आरोपी युवक को मौके से हिरासत में ले लिया। ब्रेथ एनालाइजर से मद्यपान की पुष्टि के उपरांत उसे विभिन्न सुसंगत धाराओं के अधीन मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।