पुलिस और सामाजिक स्तर पर समझाने से वर पक्ष हुआ राजी तो मंदिर में हुई शादी !

पटना/बाढ़: प्रिया सिंह

पुलिस और सामाजिक स्तर पर समझाने से वर पक्ष हुआ राजी तो मंदिर में हुई शादी !

 

बिहार/पटना: बाढ़ थाना क्षेत्र के काजीचक मोहल्ला निवासी रंजीत प्रसाद के द्वारा बाढ़ पुलिस से न्याय की गुहार लगाई गई। जिसमें लड़की पक्ष वालों का कहना था कि उनकी बच्ची प्रीति कुमारी की शादी बाढ़ थाना क्षेत्र के ही दया चक मोहल्ला निवासी संजय कुमार के पुत्र आलोक कुमार के साथ तय हुई थी।

रिंग सेरेमनी होने के बाद मन मुताबिक उन्हें हर कुछ सौगात में दिया गया।इसके बावजूद लड़का के पिता के द्वारा बार-बार उन्हें तरह-तरह की बात करते हुए लगातार शादी से मुकरने की बात सामने आ रही थी। आखिरकार लड़का ने खुद आकर शादी करने की इच्छा जताई। इस दौरान लड़का के पिता के द्वारा इसका जमकर विरोध किया गया।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

लेकिन घटना की सूचना जब पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंचकर लड़की वाले के घर से लड़का और लड़की को बाढ़ थाना ले आई।

हालांकि लड़का के पिता के द्वारा लड़का को जबरन उठाकर लाने की बात कही गई थी लेकिन ऐसा मामला नहीं निकला। लड़का ने खुद शादी की इच्छा जताई, लिहाजा सामाजिक स्तर पर भारी मान मनोव्वल के बाद आखिरकार उमानाथ मंदिर में शादी कराई गई। शादी के बाद दोनों नव दंपत्ति ने खुशी जाहिर करते हुए नई जिंदगी बसाने की बात कही। शादी के उपरांत वधु पक्ष के लोगो ने भी राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!