प्रदीप कुमार मेहता को मिला महात्मा गांधी अवार्ड !

gaurish mishra

करजाईन: गौरीश मिश्रा

प्रदीप कुमार मेहता को मिला महात्मा गांधी अवार्ड !

बिहार/सुपौल: सामाजिक कार्यकर्ता सह प्रतिभा वेलफेयर चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव प्रदीप कुमार मेहता को महात्मा गांधी अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है। बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन पटना में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद राजनीति प्रसाद एवं संकट हरण सहयोग समिति के संरक्षक कुमार नीरज द्वारा संयुक्त रूप से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

यह सम्मान उनको प्रतिभा वेलफेयर चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चलाये जा रहे समाजिक कार्य बेटी के सम्मान में पौधारोपण अभियान, वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान किए गए कार्य एवं तत्कालीन सुपौल पुलिस कप्तान मनोज कुमार के निर्देश पर सड़क सुरक्षा पखवाड़ा चलाने हेतु प्रदान किया गया। सम्मान से अभिभूत प्रदीप कुमार मेहता ने कहा कि यह अवार्ड ट्रस्ट के द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक कार्य में सहयोग करने वाले सभी लोगों का है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे भी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करेगा। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष मीनू कुमारी ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा बेटी के सम्मान में पौधारोपण अभियान एवं अन्य सामाजिक कार्य निरन्तर जारी रखा जाएगा। वहीं प्रदीप कुमार मेहता को यह सम्मान मिलने पर खुशी जताते हुए क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!