प्रखंड अंतर्गत सभी छठ घाटों की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप !

पटना/बाढ़: प्रिया सिंह

प्रखंड अंतर्गत सभी छठ घाटों की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप !

 

बिहार/पटना: सोमवार को नहाय खाय के साथ ही भगवान भाष्कर की आराधना का चारदिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत हो गई। इसके मद्देनजर प्रखंड प्रशासन और छठ पूजा समितियों ने अपने-अपने स्तर से की जाने वाली तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए अथमलगोला अंचलाधिकारी भाष्कर कुमार मंडल ने बताया कि प्रखंड अंतर्गत कुल 15 छठ घाट हैं। जिसमे से चार घाट को खतरनाक घोषित कर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्नानी घाट और लहेरिया टोला घाट पर घाट को अर्ध्य के लायक बनाने हेतु सैकड़ों सेंड पैकेट भेजे गए है।उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा सभी छठ घाटों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

घाटों पर उद्घोषणा प्रणाली,मेडिकल टीम,अस्थाई शौचालय की भी व्यवस्था की जा रही है। इस बार पानी ज्यादा समय तक रुकने के कारण घाट के आसपास की मिट्टी दलदली हो गई है।इसे ध्यान में रखते हुए पूजा समितियों के साथ बेहतर समन्वय बैठा कर प्रशासन द्वारा व्यवस्था की जा रही है।स्नान करने के क्रम में ज्यादा गहराई में श्रद्धालु न जाएं इसके लिए बेरिकेटिंग की व्यवस्था के साथ ही नाव के सहारे नजर रखने की व्यवस्था की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!