पूरी निष्ठा व विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ आस्था का महापर्व छठ !

डेस्क

 

बिहार/सुपौल

छातापुर-लोक आस्था का महापर्व छठ शनिवार को सम्पन्न हो गया।व्रतियों ने छठ पर्व के चारदिवसीय अनुष्ठान के आखिरी दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य समर्पित कर अपने परिवार के खुशहाली की कामना की। छठ पूजा मनाने वाले व्रतियों ने करीब 72 घंटे का निर्जला व्रत रखकर पूरे नियम निष्ठा व विधि विधान के साथ भगवान भाष्कर की पूजा अर्चना की।पूरे प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ छठ पर्व मनाते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य समर्पित किया गया।इस दौरान व्रती महिलाओं ने छठी मइया और सूर्य भगवान से अपनी समस्त संतानों, पति व परिवार की सलामती की कामना की । इसके बाद उन्होंने अपने निर्जल व्रत का पारण कर अनुष्ठान पूर्ण किया। छठ पर्व को लेकर क्या आम क्या खास सभी में गजब का उल्लास देखा गया। सुरसर ,गेड़ा व मिर्चिया नदी के अलावा नहरों व पोखरों के किनारे भी बड़ी संख्या में लोगों ने छठ मनाया।छठ घाटों को भव्य तरीके से सजाया गया वहीं कई जगह भगवान सूर्य व माता गंगा एवं कौशिकी की प्रतिमा स्थापित कर भी पूजा अर्चना की गई जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे।

छठ घाटों पर छठी मैया के लोक गीत व संगीत से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।छठ घाट पर विधिवत पूजा अर्चना के बाद व्रतियों ने प्रसाद बांटा।प्रसाद वितरण के दौरान गैर सम्प्रदाय के लोगों ने भी गंगा यमुना तहजीब का परिचय देते हुए उत्साहपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!