पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित की !
सुपौल/करजाईन: गौरीश मिश्रा
पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित की !
बिहार/सुपौल : पूर्व केंद्रीय मंत्री व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डा. जगन्नाथ मिश्र के तृतीय पुण्यतिथि पर बायसी पंचायत स्थित डॉ. जगन्नाथ मिश्र के कामत प्रांगण में सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार मेहता की अगुवाई में लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बिहार के विकास में उनके योगदान को याद किया। विनोद कुमार मेहता ने कहा कि अविभाजित बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री बने डा. मिश्र ने प्रदेश के साथ- साथ मिथिलांचल एवं कोशी के विकास में अमूल्य भूमिका निभाई।
बिहार के विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। वे सच्चे जनसेवक थे। इस मौके पर नरेश कुमार मेहता, हरेराम मेहता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।