पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी गई विदाई !

सुपौल/सरायगढ़: विमल भारती

पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी गई विदाई !

बिहार/सुपौल: सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड के पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार को गुरुवार के दिन प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभा भवन में एक समारोह आयोजित कर विदाई दी गई।

विदाई समारोह में सत्तर कटैया सहरसा में योगदान किए प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार, प्रमुख विजय कुमार यादव, नए प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी श्वेता, नए अंचलाधिकारी जयराम प्रसाद सिंह, समिति सदस्य गौतम कुमार, नित्यानंद भार्गव, प्रोफेसर सूर्यनारायण मेहता, मुखिया श्याम कुमार यादव, राम प्रसाद मंडल, अरुण यादव, मोहम्मद अलाउद्दीन, मोहम्मद अफजल, कनिय अभियंता राहुल कुमार, आवास पर्यवेक्षक राहुल कुमार सहित सभी अंचल कर्मी तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

विदाई समारोह में उपस्थित लोगों ने स्थानांतरित प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार को अंग वस्त्र तथा फूल माला से सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें उपहार भी दिए गए।

समारोह में बोलते हुए पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि वह सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड के लोगों क के द्वारा दिया गया सम्मान कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा कि अपने 3 वर्ष के कार्यकाल में प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य में जनप्रतिनिधियों ने सहयोग दिया। उन्होंने प्रखंड तथा अंचल कार्यालय कर्मियों के प्रति भी आभार जताया।

समारोह में बोलते हुए नए प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी श्वेता ने कहा कि उन सबों के साथ योगदान और स्थानांतरण लगा रहता है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा जो प्रयास प्रखंड के विकास में किए गए उसको जारी रखा जाएगा। कुमारी श्वेता ने लोगों से उम्मीद जताया कि सभी विकास कार्यों में सहयोग करते रहेंगे।

नए प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी श्वेता ने पहली बार प्रखंड क्षेत्र के लोगों से रूबरू होते कहा कि वह अपने काम के बदौलत लोगों में पहचान बनाने का प्रयास करेंगे। कुमारी श्वेता ने कहा कि सभी लोग पारदर्शी तरीके से काम करें तो सरकार का अधिक से अधिक योजना धरातल पर साफ-साफ दिखाई देता रहेगा। उन्होंने विदाई समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के प्रति भी आभार जताया तथा सभी से सहयोग की अपेक्षा की। प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी श्वेता ने पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार के प्रति भी आभार जताया।

समारोह में बोलते हुए प्रमुख विजय कुमार यादव ने पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार के कार्यों की सराहना की । प्रमुख ने कहा कि सत्तर कटैया सहरसा में योगदान किए प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार सफलतापूर्वक काम करते रहेंगे ऐसा उन सबों को विश्वास है। प्रमुख ने कहा कि एक ही कमिश्नरी में रहने के कारण प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार से बार बार मिलने का मौका मिलता रहेगा। उन्होंने प्रखंड के जनप्रतिनिधियों तथा आम लोगों की ओर से पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार के प्रति आभार जताया तथा नए प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी श्वेता का अभिवादन किया।

प्रमुख निर्णय अंचलाधिकारी जय राम प्रसाद सिंह का भी योगदान के ठीक दूसरे दिन प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से रूबरू होने पर खुशी जताया। प्रमुख ने कहा कि नव पदस्थापित दोनों पदाधिकारी प्रखंड तथा अंचल के विकास में आगे बढ़कर काम करेंगे उम्मीद है। समारोह में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी तथा नए प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी का स्वागत किया। समारोह में जनप्रतिनिधियों के अलावे प्रखंड तथा अंचल के अधिकांश कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!