राम मंदिर निर्माण निधिसमर्पण महाअभियान का हुआ शुभारंभ !

सुपौल/छातापुर: आशीष कुमार

राम मंदिर निर्माण निधिसमर्पण महाअभियान का हुआ शुभारंभ !

बिहार/ सुपौल : श्री राम जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण निधिसमर्पण महाअभियान के तहत छातापुर प्रखंड के लालगंज पंचायत में धनसंग्रह अभियान का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अंतर्गत भगवान श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण हो इस सोच के साथ सभी धर्मावलंबियों ने दिल खोल कर कोष का दान किया।

इस दौरान लालगंज पंचायत के भूतपूर्व मुखिया श्री उमेश प्रसाद सिंह को पहला जिल्द काटकर अभियान को शुरू किया गया।

इस अभियान में जिला सह अभियान प्रमुख मुकेश यादव, पंचायत अभियान प्रमुख रामकिशोर कुमार, पंकज सिंह, सह अभियान प्रमुख अमन सिंह और सिकन्दर कुमार, जमाकर्ता नरेंद्र कुमार, सनोज कुमार, गोविंद कुमार, संजय कुमार, प्रिंस सिंह, आनंद देव सिंह, अभिषेक सिंह, बीरेंद्र कुमार, सुबोध मुखिया, रंजीत ठाकुर सहित अन्य रामभक्त शामिल थे।

One thought on “राम मंदिर निर्माण निधिसमर्पण महाअभियान का हुआ शुभारंभ !

  • January 21, 2021 at 7:51 am
    Permalink

    Jai Shree ram

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!