रतनपुर में बुद्ध वंदना कार्यक्रम का आयोजन हुआ !

gaurish mishra

सुपौल/करजाईन: गौरीश मिश्रा

रतनपुर में बुद्ध वंदना कार्यक्रम का आयोजन हुआ !

बिहार/सुपौल : भारतीय बौद्ध महासभा सुपौल के जिलाध्यक्ष रामचंद्र मेहता बौद्ध के रतनपुर पंचायत स्थित आवास पर बुधवार की संध्या में बुद्ध वंदना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

sai hospital

कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य रामविलास मेहता ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज बुद्ध के बताए रास्तों पर चलकर विश्व के कई देश विकसित राष्ट्र के श्रेणी में है,लेकिन दुर्भाग्य है कि जिस देश में बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई, वह भारत उसे भूलता जा रहा है।

साथ ही कार्यक्रम में समाज में फैले मृत्यु भोज, दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों एवं नशा मुक्त समाज बनाने जैसे कई मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का संचालन सम्राट अशोक बौद्ध विहार भगवानपुर के अध्यक्ष राम लखन भारती बौद्ध ने किया।

इस मौके पर प्रशांत कुमार, शैलेन्द्र यादव, नितेश यादव, भागवत चौपाल, रमेश मेहता आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!