सरकारी स्तर से मास्क का वितरण शुरू !
सुपौल/सरायगढ़: विमल भारती
सरकारी स्तर से मास्क का वितरण शुरू !
बिहार/सुपौल: कोरोना महामारी के समय हर घर के लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए सरकारी स्तर से भपटियाही पंचायत में मुफ्त में मास्क का वितरण शुरू कर दिया गया है।
सोमवार के दिन कार्यपालक राजा मिश्र, पंचायत सचिव दुर्गा प्रसाद मंडल, विकास मित्र मंजू देवी ने विभिन्न जगहों पर जाकर लोगों के बीच मास्क का वितरण किया। इस दौरान भपटियाही बाजार में राजू रंजन सिंह के दुकान के पास भी 300 से अधिक लोगों के बीच मास्क का वितरण किया गया।
राजा मिश्र ने बताया कि मास्क के लिए लोगों को राशन कार्ड या फिर आधार कार्ड देना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि एक राशन कार्ड पर छह मास्क के दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो लोग राशन कार्ड नहीं देंगे उन्हें एक आधार कार्ड पर मात्र एक मास्क दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भपटियाही पंचायत के सभी 10 वार्ड के हर घर में मास्क पहुंचेगा और इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है।राजा मिश्र ने कहा की लोग मास्क के लेने के लिए आगे बढ़े ताकि उन्हें समय से मास्क उपलब्ध हो।
स्थानीय मुखिया नीलम मेहता ने बताया कि मास्क का वितरण काफी तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत में फिलहाल कोरोना संक्रमण काफी बढ़ा हुआ है, और उसे देखते हुए सभी लोगों को सतर्क रहने को भी कहा गया है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार तथा अंचलाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सभी लोगों को सरकारी स्तर से मास्क उपलब्ध कराने का कार्य शुरू कर दिया गया है।