शादी के अवसर पर संतों के बीच कंबल का किया वितरण !
सरायगढ़: विमल भारती
शादी के अवसर पर संतों के बीच कंबल का किया वितरण !
बिहार/ सुपौल: सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड के औरही गांव निवासी रंजू देवी तथा रुद्रनाथ मंडल ने सरायगढ़ वार्ड नंबर 11 स्थित अपने आवास पर अपनी भतीजी के शादी समारोह से पहले साधु संतों के बीच कंबल का वितरण किया।
इस अवसर पर उन्होंने 24 घंटे का अखंड कीर्तन का भी आयोजन किया। रूद्रनाथ मंडल उर्फ रूदन ठेकेदार ने बताया कि शादी समारोह से पूर्व साधु संतों के बीच कंबल का वितरण कर वह काफी खुशी महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा की कंबल वितरण के दौरान स्थानीय मुखिया श्याम कुमार यादव, पैक्स अध्यक्ष बैधनाथ मंगल, रंभा देवी, सुशीला देवी, सरायगढ़ पैक्स अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद यादव,
लक्ष्मण प्रसाद यादव प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार सिंह सहित कुछ अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि शादी समारोह से पहले अखंड कीर्तन का आयोजन तथा साधु-संतों को सम्मानित किए जाने से काफी लाभ मिलता है।