शिक्षिका ने पेड़ लगाकर दिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश !
सरायगढ़: विमल भारती
शिक्षिका ने पेड़ लगाकर दिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश !
बिहार/सुपौल: सरायगढ भपटियाही प्रखंड अंतर्गत सरायगढ़ पंचायत के वार्ड नंबर 14 में सरायगढ़ मध्य विद्यालय की शिक्षिका बबीता कुमारी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है।
इस दिवस को मनाने की घोषणाव संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा 5 जून 1974 को की गई थी। संयुक्त राष्ट्र संघ ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया था |उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के प्रति लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है।
साथ ही पर्यावरण दिवस ,पृथ्वी दिवस ,शादी सालगिरह, बच्चों के जन्मदिन अथवा कोई भी शुभ अवसर पर जरूर पेड़ लगाकर जल जीवन हरियाली अभियान को सफल बनावें सांसे हो रही कम पेड़ लगाए हम। गौरतलब है कि बबीता कुमारी 20 वर्षों से शादी सालगिरह बच्चों के जन्मदिन, पृथ्वी दिवस, पर्यावरण दिवस अथवा कोई भी शुभ त्यौहार पर वृक्षारोपण करती आ रही है साथ ही लोगों को भी प्रेरित कर रही है|