श्रद्धांजलि सभा का आयोजन !

gaurish mishra

सुपौल/करजाईन: गौरीश मिश्रा

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन !

बिहार/सुपौल : दबे, कुचले लोगों एवं बेसहारों के के लिए जीवन पर्यंत लड़ने वाली एवं गोरक्षा के लिए आंदोलन करने वाली यमुना बेन पुरस्कार से सम्मानित सर्वोदय नेत्री सरला बहन (85) के निधन के उपरांत उनके मोतीपुर स्थित आवासीय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस दौरान बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सरला बहन महिला सशक्तिकरण की मिसाल थी। समाजसेवा ही उनका मुख्य ध्येय था।उनकी पहचान राज्य ही नहीं वरण देश में थी। अदम्य साहस के बल पर हमेशा किसी भी आंदोलन में सरला बहन ने अग्रणीय भूमिका निभाई। जीवन के अंतिम पड़ाव के दौरान भी असहायों को सहायता के लिए खड़ी रही।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

वहीं सेवानिवृत आईजी रामचंद्र खां ने कहा कि 1960 में विनोवा भावे के ग्रामदानी, भूदान आंदोलन से प्रेरित होकर समाजसेवा में जुट गई। जेपी, धीरेंद्र मजूमदार व आचार्य राममूर्ति के साथ अपने पति व सर्वोदय नेता शिवानंद भाई की सानिध्य में देश व राज्य के कई आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई। नक्सल हिंसा व उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र एकवारी में रणवीर सेना व भाकपा (माओवादी) से संवाद कर शांति स्थापित कर बंद पड़ी गरीब किसानों की खेतीबारी को शुरू कराया।

सांप्रादयिक हिंसा के दौरान भागलपुर, मुंगेर (बंगलवा) में दौरा कर शांति स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। सीतामढ़ी में शांति-सद्भाव स्थापित करने में भी बढ़चढ़ कर भूमिका निभाई। 1989 में मधेपुरा में जातीय हिंसा में लोगों के बीच शांति व सद्भाव स्थापित किया। 1994 में आई प्राकृतिक आपदा भूकंप के दौरान उत्तर बिहार में राहत और पुर्नवास कार्य में भाग लिया। 2008 के कोसी प्रलय के दौरान पुर्नवास के लिए पदयात्रा की। गोरक्षा के लिए चरणबद्ध आंदोलन का बिगुल फूंका। गोरक्षा के प्रति अदम्य साहस का परिचय देने के कारण वर्ष 2011 में बहन को यमुना बेन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर पूर्व विधायक उदय प्रकाश गोईत, सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र मिश्र,पंडित शचीन्द्रनाथ मिश्र, मुखिया प्रकाश यादव, रामचन्द्र राम, डॉ. रमेश प्रसाद यादव, पैक्स अध्यक्ष राजकुमार सिंह, आचार्य धर्मेन्द्रनाथ मिश्र, धीरेंद्र मिश्र, मोहन मिश्र, अरुण मिश्र, पूर्व पंसस तपेश चंद्र मिश्र, सरला बहन के पुत्र संतोष, मनोज, ज्योति कुमार झा लबलू, बिमल कुमार, कुमार सत्यमूर्ति सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!