सीमा सुरक्षा सड़क बना खलिहान, हो सकती है कभी भी दुर्घटना !

सुपौल/सरायगढ़: विमल भारती

सीमा सुरक्षा सड़क बना खलिहान, हो सकती है कभी भी दुर्घटना !

बिहार/सुपौल: भारत नेपाल सीमा सुरक्षा सड़क के सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड अंतर्गत 29 किलोमीटर समीप कई लोगों द्वारा मकई का फसल सुखाने हेतु खलिहान बना दिया गया है।

सीमा सुरक्षा सड़क पर मकई रखकर लंबी दूरी तक किसानों द्वारा कब्जा किए जाने से सड़क वनवे हो गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीमा सुरक्षा सड़क को पूरी तरह से खाली रहना चाहिए। उस सड़क से आए दिन सैकड़ों गाड़ियां चलती है, जो कोसी बराज, भीमनगर, वीरपुर आदि जगहों को आती जाती है।

सड़क पर फसल रख देने से किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। खासकर रात के समय पूर्वी तटबंध पर बने सीमा सड़क से सफर करते लोग खतरा में पर सकते हैं। पूर्वी तटबंध के अगल-बगल के कई लोगों का कहना है की सीमा सुरक्षा सड़क पर करीब आधा किलोमीटर तक एक ही साइड से जाने आने का जगह बचा है। जिसमें वाहन आपस में टकरा सकता है। तटबंध के नीचे गहरी खाई होने के कारण लोगों की जान भी जा सकती है। लोगों का कहना है कि किसानों को फसल सुखाने के लिए सीमा सुरक्षा सड़क का उपयोग नहीं करना चाहिए। लेकिन कई लोग ये जान कर भी कि सड़क काफी व्यस्त रहा करता है, उसे खलिहान बनाते जा रहे हैं।

कई लोगों ने जिला पदाधिकारी तथा आरक्षी अधीक्षक सुपौल से सीमा सुरक्षा सड़क पर किसानों द्वारा फसल सुखाने पर रोक लगाने का अनुरोध किया है।

मालूम हो कि सीमा सुरक्षा सड़क पर भपटियाही से रानीगंज तक आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!