श्री राम की कृपा से सब काम हो रहा है: संत जय राम जी

पटना: प्रिया सिंह

श्री राम की कृपा से सब काम हो रहा है: संत जय राम जी

 

बिहार/पटना: ठाकुर पिंडी सूरजपुरा में बजरंगबली मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और नवाह परायण यज्ञ के अवसर पर चल रही संगीत मय श्री राम कथा में करुणानिधान सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष संत श्री जयराम जी महाराज ने कहा कि शिव सर्वज्ञ है। सर्व शक्तिशाली है और सर्वहारा के सबसे बड़े आधार है। वे सबके गुरु हैं।सृष्टि के नायक हैं। उनकी जीवन शैली सारे जगत को यह संदेश देती है कि महान वही होता है ।सबका पूजनीय वही होता है। जो सबको साथ लेकर चलता है। भगवान शिव जी का अमीर गरीब देव दानव मनुष्य पशु सब के प्रति अपनत्व का भाव है। सब उन्हेंअपना परमात्मा मानते हैं। भगवान राम भी शिव के इस व्यापक स्वरूप को नमन करते हैं और स्वयं अपने मुख से कहते हैं शिव द्रोही मम दास कहावा सो नर मोहि सपने हूं नहींभावा।।

संत श्री जयराम जी महाराज ने शिव भक्ति की महिमा के साथ-साथ शिव सती प्रसंग पर भी प्रकाश डाला तथा उन्होंने पारिवारिक जीवन में पति-पत्नी की मर्यादा का भी बड़ा ही सरस चित्रण प्रस्तुत किया। इस संदर्भ में उन्होंने अनेकानेक सु मधुर भजनों का संगान करके श्रोताओं को खूब झुमाया । इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अथमलगोला प्रखंड के युवा समाजसेवी तथा संत जय राम जी के भक्त रवि सिंह चौहान, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह, राम कथा और यज्ञ के संयोजक सुनील सिंह एवं आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य तथा भाजपा के नेता विनय सिंह सहित दर्जनों लोग कथा में उपस्थित थे। रामकथा का मंच संचालन करुणानिधान सेवा ट्रस्ट के सचिव साधु शरण सिंह सुमन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!