सुपौल के डॉक्टर आरके यादव को कटिहार में मिला सम्मान !

सुपौल/सरायगढ़: विमल भारती

सुपौल के डॉक्टर आरके यादव को कटिहार में मिला सम्मान !

 

बिहार/सुपौल: स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए सुपौल के डॉक्टर आरके यादव कटिहार में आयोजित कोसी गौरव सम्मान समारोह में सम्मानित किए गए। टाउन हॉल कटिहार में आयोजित कोसी गौरव सम्मान समारोह 2022 का आयोजन सर्वोदय समाज कटिहार द्वारा किया गया था। उसमें सरायगढ़ निवासी सुपौल में पदस्थापित डॉक्टर आरके यादव का भी चयन किया गया था।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

23 मार्च बुधवार को टाउन हॉल नगर (प्रशाल )कटिहार में आयोजित गौरव सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी कटिहार उद्दयन मिश्र, उप विकास आयुक्त कटिहार अरुण कुमार ठाकुर, जिला अवर निबंधन पदाधिकारी जयकुमार, सहायक विद्युत अभियंता अविनाश कुमार रंजन, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज कटिहार डॉक्टर आरबी गुप्ता, चिकित्सक कटिहार ज्ञानेंद्र ज्ञानू, बार एसोसिएशन अध्यक्ष विजय कुमार झा, सचिव रमेश कुमार जयसवाल, बीएसएनएल उप महाप्रबंधक आर आर कट्टीमणि, प्राचार्य रमेश कुमार सिंह, पूर्व प्राचार्य प्रभु नारायण लाल दास सहित कई पदाधिकारी और मुख्य लोग शामिल थे।

सुपौल के डॉक्टर आरके यादव को भारतीय स्टेट बैंक शाखा दुर्गास्थान कटिहार के प्रबंधक सुरेश पोदार तथा छाया तिवारी द्वारा सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉक्टर आरके यादव ने बताया कि कटिहार के सर्वोदय समाज द्वारा प्रतिवर्ष सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। कोसी गौरव सम्मान समारोह के लिए अलग-अलग विभाग से अलग-अलग पदाधिकारियों और सरकारी कर्मियों सहित अन्य का चयन किया जाता है।

डॉक्टर आरके यादव ने बताया कि इस बार के सम्मान समारोह में उनका चयन सुपौल जिला की ओर से किया गया। उनका चयन लोगों के बीच में बेहतर सेवा देने के आधार पर किया गया है। डॉक्टर आरके यादव ने कोशी गौरव सम्मान समारोह में सम्मानित करने के लिए सर्वोदय समाज के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया।
उधर कोसी गौरव सम्मान समारोह में डॉ आर के यादव को सम्मानित किए जाने पर कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!