स्व. ललित बाबू की शताब्दी जयंती पर भव्य आयोजन, पहुंचे पूर्व डीजीपी सहित अन्य…
छातापुर: आशीष कुमार सिंह
स्व. ललित बाबू की शताब्दी जयंती पर भव्य आयोजन, पहुंचे पूर्व डीजीपी सहित अन्य…
बिहार/सुपौल: पनोरमा पब्लिक स्कूल रामपुर के समीप गुरूवार को भारत सरकार के पूर्व रेलमंत्री स्व ललित नारायण मिश्र की शताब्दी जयंती दिवस समारोह भव्य रूप से मनाई गई। ब्राह्मण महासभा (परशुराम सेवा संस्थान) के तत्वाधान में ब्राह्मण स्वाभिमान सम्मेलन के रूप में आयोजित इस भव्य जयंती समारोह कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि सह बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय संग अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहित उपस्थित तमाम लोगों ने स्व ललित बाबू के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संयोजक ई आशुतोष कुमार झा की अध्यक्षता आयोजित कार्यक्रम का संचालन महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज पाठक द्वारा किया गया। आयोजित शताब्दी जन्म समारोह को यादगार एवं एतिहासिक बनाने के लिए मंचासीन स्वजातीय प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न संगठन एवं समाजसेवा के लिए चर्चित व्यक्तियों को फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुए मिथिला परंपरा के तहत पाग, शाॅल व बुके देकर सम्मानित किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान समारोह स्थल पर उमंग व उत्साह का माहौल चरम पर देखा गया।
कार्यक्रम के संयोजक सह नेतृत्वकर्ता पैनोरमा ग्रुप के निदेशक संजीव मिश्रा ने इस अवसर पर अपने भावुक अंदाज में सभी आगंतुकों को धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा की हम मानव छी सनातनी छी हिंदू छी, हमरा सबक लेल ई गौरव के पल छैय कि मिथिला पुत्र ललित बाबु के शताब्दी जयंती समारोह हम सब मना रहल छी। हुनकर सपना रहल मैं रहू या न रहू बिहार आगे बढ़कर रहेगा ललित बाबु के कथन के पुरा करवाक लेल हमसब के एकजुट भै के प्रयत्नशील रहबा के चाही।उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए भावविभोर होते हुए सभी सहयोगियों का भी शुक्रिया अदा किया।इस कार्यक्रम में कोशी, पूर्णिया एवं दरभंगा प्रमंडल समेत देश के अलग अलग कोने व पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के कई नामचीन हस्तियों के अलावा हजारों की संख्या में ब्राह्मण समुदाय के लोगों की मौजूदगी देखी गई।इस जयंती समारोह के बहाने लंबे अरसे के बाद एक मंच पर ब्राह्मण समुदाय के कर्ता धर्ताओं का जूटान हुआ जिसके राजनीतिक गलियारे में कई कयास लगाये जा रहे हैं।
हालाकि कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं द्वारा इसे सिर्फ ब्राह्मण समुदाय को संगठित करने के उद्देश्य से आयोजित जातीय सम्मेलन बताया।आयोजित समारोह मे शामिल लोगों द्वारा सादगी पूर्वक जय जय परशुराम एवं ब्राह्मण एकता जिंदाबाद के नारे लगाये जा रहे थे। कार्यक्रम के दौरान स्वागत गान की प्रस्तुति स्मृति चौधरी ने दी। वहीं पंडित आचार्य धर्मेंद्र नाथ मिश्र के मंत्रोच्चारण से संपूर्ण पंडाल का वातावरण गुंजायमान होता रहा ।
मुख्य अतिथि संबोधन
ब्राह्मण स्वाभिमान समारोह के मुख्य अतिथि बने बिहार पुलिस के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह ललित बाबु की धरती, मिथिला की धरती छातापुर को प्रणाम करता हूं। मिथिला के सपुत ललित बाबु के शताब्दी जयंती समारोह मे शामिल होकर हम धन्य हो गये। इसके लिए उन्होने कार्यक्रम के संयोजक सह पनोरमा ग्रुप के निदेशक संजीव मिश्रा सहित महासभा के प्रति आभार प्रगट किया । कहा कि जिस व्यक्ति में सद्गुण की छवि है वही ब्राह्मण है। सनातन धर्म के मुताबिक वर्ण व्यवस्था परिवर्तित होता रहता है।
यह सब मानव जीवन के कर्मो के आधार पर वर्ण का बदलाव होता है और यह सनातन धर्म का नियम है। जीव को भगवान से जोड़ने वाला यदि कोई है तो वह ब्राह्मण ही है। वर्तमान कालखंड में मूल्यों के क्षरण होने से ब्राह्मण समाज दया का पात्र बनता फिर रहा है। अपने मूल्यों की रक्षा करे तो पुरी दुनिया आपके सानिध्य मे आ जाएगा। इसके लिए मूल्यो के क्षरण को रोके और इसके लिए समाज के सभी लोगो को प्रेरित व जागरूक करने का संकल्प लें। सभी जीवों का मंगल चाहने वाले को ही ब्राह्मण कहते है। कहा कि ब्राह्मण जिंदा रहेगा तो सनातन जिंदा रहेगा। जब सनातन जिंदा है तब ही देश जिंदा है। यदि सनातन धर्म नही रहेगा तो यह देश भी नही बच पायेगा। इसलिए सनातन घर्म की रक्षा करना ब्राह्मण समाज की जिम्मेदारी बनती है। अंत में मुख्य अतिथि ने मौजूद लोगों को ‘एक बनिये नेक बनिये’ का मंत्र देते हुए जय श्रीराम, जय परशुराम का उद्घोष भी किया।
संजीव मिश्रा, सीएमडी पैनोरमा ग्रुप
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा ने ललित बाबु के 100वीं जयंती दिवस को यादगार व एतिहासिक बनाने का सुझाव दिया। जिसके बाद बैठक करके रूपरेखा तैयार कर शताब्दी जयंती समारोह को भव्य रूप से मनाया गया। भौगोलिक दृष्टिकोण से यह आयोजन ललित बाबु के गृह प्रखंड में आयोजित किया गया। ललित बाबु के गृह प्रखंड में आपसब आये इसका लिए सभी का आभार व अभिनंदन है। पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय जी का विशेष मार्गदर्शन भी मिला। उन्होने कहा कि समाज से जुड़े लोगों को सहयोग सभी क्षेत्रों मे और सभी परिस्थितियों में मदद करें। व्यापार हो राजनैतिक क्षेत्र हर जगह नैतिक रूप से समर्थन करने की जरूरत है। श्री मिश्रा ने कहा कि ललित बाबु के सपनों को साकार करने के लिए सभी जिलों में इस प्रकार का आयोजन करना है। जिसके बाद पटना के गांधी मैदान मे ब्राह्मण समाज का जूटान कर एकता को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए सहमति मांगने पर मौजूद लोगों ने ताली बजाकर समर्थन भी किया।
मौके पर सीमांचल कंस्ट्रक्शन अररिया के अजय झा, जिला नगर परिषद के अध्यक्ष विजय मिश्रा, जिला परिषद अजीत झा, वरिष्ठ अधिवक्ता नागेंद्र नारायण ठाकुर, शालीग्राम पांडेय,
संतोष झा चार्टर्ड एकाउंटेंट, मिथिला मिरर के संपादक ललित झा,इन्द्रमणि मिश्र, डॉ सुन्दर कांत चौधरी, कल्याण मिश्र, रणधीर ठाकुर सहित अन्य शामिल थे । वहीं आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम के संयोजक सह पनोरमा ग्रुप पूर्णिया के सीएमडी संजीव मिश्रा, जिला संरक्षक मधुबनी पंचायत के मुखिया सीतानंद झा उर्फ सुनील बाबु, महासभा के राष्ट्रीय संयोजक ई आशुतोष कुमार झा के नेतृत्व सह संयोजक काली बाबू, आशीष कांत झा अजय मिश्रा रिंकू जी, संजीव ठाकुर आशीष झा, श्याम झा, सुजीत मिश्रा, अजय झा, अजीत झा, इंद्रानंद पाठक, सुधीर पाठक मनोज झा, सुशील झा, सोनू झा, सोना झा, अजीत ठाकुर, त्रिलोक झा, कालिकांत झा, आदर्श ठाकुर सहित महासभा एवं आयोजन कमेटी के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।