तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल !
भीमपुर: सुमित जायसवाल
तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल !
बिहार/सुपौल: जिले के भीमपुर थाना की पुलिस ने बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के विभिन्न कांडों के तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी अनुसार गिरफ्तार एक वारंटी समेत दो पूर्व कांड के अभियुक्त बताया जा रहा है। जिसके विरुद्ध थाना में विभिन्न मामलों में प्राथमिकी दर्ज है।
भीमपुर थानाध्यक्ष रामा शंकर कुमार के अनुसार मो जसीम पूर्व का वारंटी है, जो थाना क्षेत्र के ठूठी का निवासी है, जिसके विरुद्ध न्यायलय से वारंट निर्गत किया गया था। जिसके आलोक में छापेमारी कर घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं बेलागंज निवासी संजीत मुखिया और फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी पवन यादव
है ये सभी पूर्व कांड के आरोपी है।
थानाध्यक्ष ने बताए कि इससे पूर्व कई बार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई थी। लेकिन पुलिस की भनक लगते ही अभियुक्त फरार हो जाता था। इस बीच गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे घर से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है।