विधान परिषद चुनाव में अजय सिंह के जीत पर राजद के कई नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई !
सुपौल/सरायगढ़: विमल भारती
विधान परिषद चुनाव में अजय सिंह के जीत पर राजद के कई नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई !
बिहार/सुपौल: विधान परिषद चुनाव में सहरसा क्षेत्र से राजद के अजय सिंह के विजय होने पर पार्टी के कई नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। प्रखंड अध्यक्ष रामनंदन यादव, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहन यादव, युवा राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष रौनक कुमार, सहदेव यादव, विश्वनाथ पांडे, सीताराम मंडल, मनोज यादव, महादेव यादव, उपेंद्र प्रसाद यादव, संजय शाह, विनोद यादव सहित अन्य ने कहा है कि सहरसा क्षेत्र से अजय सिंह का जीत ऐतिहासिक है।
उनके जीत से कोसी क्षेत्र में राजनीतिक प्रभाव पड़ेगा। आने वाले समय में कोसी क्षेत्र में राजद का संगठन काफी मजबूत होगा। कहा है की यह जीत कार्यकर्ताओं की जीत है। पार्टी नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के प्रति मतदाताओं का समर्पण इस चुनाव परिणाम में साफ दिखाई देता है। जीत की बधाई देने वालों में क्षेत्र के कई और लोग शामिल हैं।