विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने मंदिर प्रांगण में भारत के मानचित्र की पूजा कर अखंड भारत दिवस मनाया !

छातापुर/जीवछपुर : सुमित जयसवाल

 

विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने मंदिर प्रांगण में भारत के मानचित्र की पूजा कर अखंड भारत दिवस मनाया !

बिहार/सुपौल: विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने जीवछपुर के मंदिर प्रांगण में भारत के मानचित्र की पूजा कर अखंड भारत दिवस मनाया। कार्यक्रम में उपस्थित विहिप जिला मंत्री मुकेश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को भारत के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानकारी दी की कैसे दमनकारियों द्वारा भारत माता के टुकड़े किए गए।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

बजरंगदल दल जिला सह संयोजक गुड्डु मंडल ने अपने संबोधन में कहा की विहिप और बजरंग दल अखंड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम पूरे भारतवर्ष में हर स्थान पर आयोजित कर प्राचीन भारत के अखंड स्वरूप को दर्शा उसके सम्मान को विश्व में पुनर्स्थापित करना चाहते हैं।

जिला गौ रक्षा प्रमुख बमबम सोनी ने कहा की आज से पांच हजार साल पहले हिन्दू राजाओं का संपूर्ण आर्यावर्त पर शासन होता था, जो पश्चिम में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, पाक गुलाम कश्मीर से लेकर पूर्व में नेपाल, भूटान, म्यांमार तक तथा उत्तर में अक्साई चीन, तिब्बत से लेकर दक्षिण में श्रीलंका तक फैला हुआ था। कालांतर में अपनी गलतियों और आपसी फूट के कारण यह हिमालय से हिन्द महासागर तक छोटा सा जमीन का टुकड़ा रह गया है।

बजरंगदल प्रखंड संयोजक आलोक मंडल ने सभी को अखंड भारत का संकल्प करवाया जिससे पुनः भारत खंडित ना हो। प्रखंड मंत्री फुल कुमार सोनी ने कहा संकल्प के साथ प्रत्येक वर्ष हम अखंड भारत संकल्प दिवस मनाते हैं ताकि हमारा भारत पुनः खंडित ना हो एक अखंड भारत की ओर हम अग्रसर हो सके।

इस मौके पर प्रखंड सह संयोजक गोलू तूफानी, भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष छातापुर बसंत कुमार मुखिया, प्रीतम दास, मनोज सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष विकास सहनी, पंचायत समिति महेश कुमार, प्रखंड सह मंत्री विवेक भगत, प्रखंड मिलन केंद्र प्रमुख विनय कुशवाह, सौरभ कुमार ,पंचायत सह संयोजक हरिकुमार ,पंचायत संयोजक मिथिलेश कुमार, पंचायत संयोजक दीपक कुमार ,पंचायत अध्यक्ष सूरज कुमार, मंटू कुमार, धर्मेंद्र कुमार, निर्मल कुमार, विकास कुमार ,लक्ष्मण कुमार एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!