विवाद के 17 दिनों बाद भी प्रशासन से न्याय की उम्मीद में पीड़ित!
डेस्क
विवाद के 17 दिनों बाद भी प्रशासन से न्याय की उम्मीद में पीड़ित!
बिहार/सुपौल: भीमपुर थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर बारिश के कारण हुए जलभराव की निकासी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए भीमपुर थाने में केश दर्ज करा दिया। घटना के 17 दिन बीत जाने के बाद भी कोई निर्णय नहीं हुआ है।
जानकारी अनुसार अशोक पासवान एवं जानकी देवी के बीच हुई लड़ाई में जानकी देवी ने 31मई को दर्ज कराए आवेदन में पड़ोस के ही 4 लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है ।पीड़िता जानकी देवी का कहना है कि भीमपुर वार्ड 10 NH57 के बगल में स्थित मेरे दुकान के आगे बारिश के कारण जल जमा हो गया था। जिसका निकासी दुकान के बगल से उत्तर दिशा की ओर हो रहा था। उसी क्रम में पानी निकासी होते देख पड़ोस के अशोक पासवान, प्रकाश पासवान ,सुधीर पासवान और संजय पासवान ने पानी को रोकने को कहा। जिस पर बोली की दुकान के आगे पानी भर गया है निकलने के बाद ठीक हो जाएगा।
इतना सुनते ही सभी आरोपी मेरे साथ भद्दी-भद्दी गाली गलौज करने लगे और लाठी डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीड़िता ने बताया कि इसी मारपीट के क्रम में उक्त सभी ने मेरे गले से चांदी का चेन भी छीन लिया। जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों के बीच बचाव से मामला शांत हुआ।
पीड़िता जानकी देवी के देवर आरोपी संजीत ठाकुर ने कहा कि उनके परिवार में कुछ बुजुर्ग हैं जो बीमार है, एक आदमी का किसी कारणवश हाथ टूट गया था उसके हाथ मे प्लास्टर लगा हुआ है। बावजूद परिवार के कुल नौ पुरुष सदस्यों में से सभी के ऊपर अशोक पासवान ने केश कर दिया है ,जो कि झूठा है। संजीत ठाकुर का कहना है कि NH57 से मेरे घर जाने के रास्ते को भी बांस से घेर दिया है। जिससे हमलोगों को घर तक पहुंचने में भी परेशानी होती है।
वही जानकी देवी ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच कर हमलोगों को न्याय दिलाई जाय।