विवाहेत्तर प्रेम प्रसंग में राजीव हत्याकांड को दिया गया अंजाम: एएसपी बाढ़
पटना: प्रिया सिंह
विवाहेत्तर प्रेम प्रसंग में राजीव हत्याकांड को दिया गया अंजाम: एएसपी बाढ़
बिहार/पटना: भदौर थाना अंतर्गत ग्राम कलकलिया पोखर खजुरार स्थित बाल गोविंद खंधा में दिनांक 26 मार्च को एक अज्ञात युवक का गला रेत कर हत्या किया शव बरामद हुआ था। जिस संदर्भ में भदौर थाना कांड संख्या-27/22 दिनांक -26.03 2022 धारा- 302/201/120(बी)34 भा०द०वि० दर्ज किया गया। अग्रतर अनुसंधान के क्रम में थानाध्यक्ष भदौर के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर कांड के अज्ञात मृतक एवं संलिप्त अज्ञात अपराधियों का पता लगाने का प्रयास किया गया।
कांड दर्ज होने के 48 घंटे के पश्चात तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेते हुए कांड का सफल उद्भेदन किया गया। मृतक की पहचान राजीव कुमार पिता-स्व० बृजनंदन सिंह प्रसाद ग्राम-तुलसीगढ़ थाना-चंडी जिला-नालंदा के रूप में की गई। कांड का सफल उद्भेदन किया गया है। जिस क्रम में विवाहेत्तर प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है।अग्रतर अनुसंधान के अनुसार मृतक की पत्नी शोभा देवी उर्फ गुड़िया पति-स्व० राजीव कुमार एवं उसके सहयोगी संजीव कुमार पिता-उमेश प्रसाद ग्राम-छतियाना थाना-हरनौत एवं अटल बिहारी पिता-श्री देवकांत झा ग्राम-छतियाना थाना-हरनौत जिला-नालंदा इस घटना को करने में संलिप्त रहे हैं।
तीनों अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनसे पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हत्या के संबंध में रकम भी दी गई है।जिसकी जांच की जा रही है। उन संदिग्ध अभियुक्तों के बारे में जांच व छापामारी जारी है।