भाजपा मंडल कार्यसमिति की हुई बैठक !
सुपौल/करजाईन: गौरीश मिश्रा
भाजपा मंडल कार्यसमिति की हुई बैठक !
बिहार/सुपौल: भारतीय जनता पार्टी मंडल राघोपुर उत्तर की मंडल स्तरीय कार्यसमिति की बैठक हरिराहा पंचायत सरकार भवन में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमेश मंडल ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष रंजीत कुमार मिश्र ने शिरकत की। बैठक की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।
इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात, स्थापना दिवस, कोविड-19 वैक्सीन लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करना, शक्ति केंद्र बैठक का निर्धारण सहित अन्य विषयों पर गहन चर्चा की गई।
साथ ही जिला उपाध्यक्ष ने सभी से एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करने की अपील की। मंच संचालन मंडल मीडिया प्रभारी स्वपनील ठाकुर ने किया।
धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री भरत सिंह ने किया। इस मौके पर पवन कुमार मिश्र, विनोद मरीक, अणु देवी, रमेश कुमार भगत, प्रदीप कुमार जायसवाल, सियाराम भगत, जयप्रकाश कुमार, बम्बेश्वर कुंवर, भोली प्रसाद कंठ, संजय पासवान, अनंत कुमार यादव, मुकेश सरदार, बच्चा लाल दास, रामचंद्र कुमार साहू, गंगा मुखिया आदि उपस्थित थे।