वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार ने कहा बजट में बिहार वासियों को मिली कई सौगात !
सुपौल: सुनील कुमार
वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार ने कहा बजट में बिहार वासियों को मिली कई सौगात !
बिहार/सुपौल: सदर बाजार स्थित भाजपा नेता विनय भूषण सिंह के निज आवास पर मंत्री नीरज बबलू ने प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान मंत्री ने सरकार के आम बजट को लेकर जानकारी साझा किया। उन्होंने कहा कि बजट में बिहार वासियों के लिए बड़ी सौगात दी है। कहा की बिहार में सड़को का जाल बिछाया जा रहा है।
कुल 25 हजार किमी सड़क में अधिकांश सड़क बिहार में बननी है। कई सारी नई रेल लाइन का निर्माण किया जा रहा है। कई सारी ट्रेन चलाई जा रही है। इसके अलाव मधुबनी से परसरमा तक नई सड़क टु लेन की बननी है। जिससे स्थानीय लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा। कहा की कई सारे क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है जिससे रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे।
कुल मिलाकर यह बजट बिहार वासियों के लिए फायदे मंद साबित होगा। कहा की सरकार का आत्म निर्भर भारत का सपना साकार हो रहा है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राम कुमार राय, भाजपा नेता मनोज सिंह, विनय भूषण सिंह, राघव झा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।