सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक श्याम सुंदर सिंह को दी गई विदाई !

सुपौल/सरायगढ़: विमल भारती

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक श्याम सुंदर सिंह को दी गई विदाई !

 

बिहार/सुपौल: सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड के मध्य विद्यालय पिपरा खुर्द में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत रहे श्याम सुंदर सिंह को गुरुवार संध्या काल में समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। स्थानीय मुखिया राजेंद्र शाह के अध्यक्षता एवं मध्य विद्यालय चांद पीपर के प्रधानाध्यापक विनायक प्रसाद यादव के संचालन में आयोजित विदाई समारोह में प्रखंड शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ उपेंद्र कुमार मेहता, क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षक सूर्य नारायण यादव, प्रधानाध्यापक कपिल कुमार मेहता, प्रधानाध्यापक कृष्ण भूषण मंडल, प्रधानाध्यापक ब्रह्मानंद मंडल, प्रधानाध्यापक राम युक्त यादव, प्रधानाध्यापक ललिता देवी, रामेश्वर शर्मा, प्रधानाध्यापक नवीन कुमार, शिक्षक संजय सरण, हरिकांत मंडल, महेंद्र प्रताप, पूनम कुमारी ,रिंकी कुमारी, प्रीतम भारती, राजकुमार राणा हरवेद्र सहित गांव के प्रमुख लोग शामिल थे।


समारोह में बोलते हुए प्रखंड शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ उपेंद्र कुमार मेहता ने कहा कि श्याम सुंदर सिंह अपने सेवाकाल में जहां भी रहे विद्यालय के बच्चों को आगे बढ़ाने में ईमानदारी प्रयास करते रहे। उन्होंने कहा कि सच्ची मेहनत और लगन के साथ पद का निर्वहन करने वाले सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक श्याम सुंदर सिंह ने शिक्षा जगत में अपनी अमिट छाप छोड़ गया है।

हम प्रखंड भर के शिक्षक उनके त्याग और मेहनत को सलाम करते हुए आज विदाई दे रहे हैं। डॉ उपेंद्र कुमार ने कहा के पूर्व प्रधान श्याम सुंदर सिंह पहले ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण काल और फिर कुछ अन्य कारणों से हम सभी शिक्षकों को सम्मानित नहीं कर पाए थे। उन्होंने कहा कि आज श्याम सुंदर सिंह जैसे सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को विदाई देते हम लोग गौरवान्वित हैं। ऐसे विद्वान और लगनशील प्रधानाध्यापक कम ही मिला करते हैं। समारोह में बोलते हुए वरिष्ठ शिक्षक सूर्य नारायण यादव ने कहा कि हम लोग श्याम सुंदर सिंह के सेवाकाल में किए गए कार्यों से सीख लेकर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि हम शिक्षक छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने का काम करते हैं और जब हम सेवा से हटते हैं तो हमारे काम को देख कर लोक जीवन भर सम्मान देने का काम करते रहते हैं।

उन्होंने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक श्याम सुंदर सिंह को विद्वान शिक्षक बताया। समारोह में अन्य शिक्षकों ने अपने अपने विचार को व्यक्त करते हुए श्याम सुंदर सिंह के कार्यकाल में छात्र छात्राओं के हुए प्रगति को रेखांकित किया। मध्य विद्यालय पिपरा खुर्द के प्रधान नवीन कुमार के द्वारा समारोह में व्यवस्था की गई थी। समारोह के अंत में मुखिया राजेंद्र शाह ने उपस्थित सभी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की परंपरा हमेशा कायम रहेगी किसी भी शिक्षक की सेवानिवृत्ति पर उन्हें सामूहिक रूप से विदाई दी जाए। समारोह में अभिभावक प्रीतम रजक सहित कई लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!