3 महीने की बकाया वेतन मांग को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मी आज से गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर !

मुंगेर: सोनू झा

 

3 महीने की बकाया वेतन मांग को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मी आज से गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर !

हड़ताली सफाई कर्मियों ने कहा जब तक हमारे बकाए वेतन नहीं मिलेगी तब तक रहेगा अनिश्चितकालीन हड़ताल !

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

बिहार/मुंगेर : विभागीय उदासीनता के कारण नगर निगम मुंगेर में नगर आयुक्त के चले जाने के बाद नगर आयुक्त का पद अभी खाली रहने के बाद भी वित्तीय प्रभार नहीं मिलने के कारण पिछले 3 महीने जुलाई, अगस्त एवं सितंबर माह की वेतन बकाया रहने के कारण निगम के सफाई कर्मी सहित निगम का सरकारी कर्मी आज से फिर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

इस दौरान शहर से कचरा का उठाव रुक जाने के कारण शहर वासियों के लिए परेशानियां बढ़ गया है। हड़ताल पर गए सफाई कर्मियों ने कहा कि हम लोगों का वेतन से 24 % पीएफ कट रहा है जो कि यह सरासर गलत है। जबकि नियम है कि वेतन से 12% ही पीएफ मात्र कटना है बाकी 12 % जिस संस्था में हम काम कर रहे हैं उसके द्वारा दिया जाना है। मगर यहां 24 % प्रतिशत पीएफ मजदूरों के वेतन से ही कट रहा है।

इसपर भी मात्र मजदूरों का 12% (प्रतिशत) ही पीएफ जमा हो रहा है। जो कि यह गलत है। इधर हड़ताल पर गए मजदूरों ने कहा कि दुर्गा पूजा से पूर्व हम लोगों का बकाया वेतन पूरा करें अन्यथा हम लोग अन्य उग्र आंदोलन पर उतरने को बाध्य होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!