आचार्य धर्मेन्द्रनाथ को मिला मैथिल गौरव सम्मान !

gaurish mishra

सुपौल/करजाईन: गौरीश मिश्रा

आचार्य धर्मेन्द्रनाथ को मिला मैथिल गौरव सम्मान !

बिहार/सुपौल: संस्कृत एवं संस्कृति के क्षेत्र में विशिष्ट सहयोग प्रदान करने के लिए राघोपुर प्रखंड के गोसपुर निवासी आचार्य पंडित धर्मेन्द्रनाथ मिश्र को मैथिल गौरव सम्मान सह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बीरपुर अनुमंडल मुख्यालय में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में कला संस्कृति एवं युवा खेल मंत्री डॉ. आलोक रंजन झा के वीरपुर की धरती पर प्रथम आगमन पर उनके सम्मान मे आयोजित नागरिक अभिनंदन एवं मैथिल गौरव सम्मान समारोह के दौरान कला संस्कृति एवं युवा खेल मंत्री ने आचार्य धर्मेंद्र को यह सम्मान प्रदान किया।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

 

इस दौरान कार्यक्रम में मंच संचालन, शंखनाद एवं विद्वतजनों के साथ स्वस्तिवाचन भी आचार्य पंडित धर्मेंद्रनाथ मिश्र के द्वारा किया गया। वहीं सम्मान मिलने से अभिभूत आचार्य धर्मेन्द्रनाथ ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान उन्हें आंतरिक ऊर्जा प्रदान करता है। संपूर्ण मैथिल समाज को यह सम्मान समर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि संस्कृत, संस्कृति एवं आध्यात्म के सतत विकास के लिए वो निरंतर कार्यशील रहेंगे।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नागेंद्र नारायण ठाकुर, आनंद मिश्र, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आशुतोष कुमार झा, महासभा के जिला अध्यक्ष मनोज पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष राम कुमार राय, रणधीर ठाकुर, इंडो-नेपाल मैथिली समाज के अध्यक्ष वरूण मिश्र सहित काफी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे। वहीं आचार्य धर्मेन्द्रनाथ मिश्र को यह सम्मान मिलने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं शिक्षाविदों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!