अब राम जन्म भूमि हेतु धन संग्रह के लिए दो दिन शेष !

सुपौल/किशनपुर: अजय कुमार

अब राम जन्म भूमि हेतु धन संग्रह के लिए दो दिन शेष !

बिहार/सुपौल: श्रीराम जन्म भूमि निधि समर्पण अभियान कार्यक्रम अभियान प्रमुख महामाया चौधरी के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के दिघिया दुबियाहि, सोनवरसा, कैलिमुंगरा, नौआबाखर एवं थरबिट्टा गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा धन संग्रह किया गया।

sai hospital

जहां मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सह अभियान हिसाब प्रमुख अरुण कुमार जयसवाल ने कहा की अब मात्र दो दिन का समय बचा है। जिसके बाद श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु दान देने का बाद में मौका लोगों को नहीं मिलेगा। श्रद्धालुओं के द्वारा आनलाईन जो सहयोग राशी भेजा जाता था। वह भेजना अब बन्द हो चुका है। अब ऑफलाइन भी 27 तारीख तक ही चलेगा।

बताया कि 470 वर्षों के बाद यह मौका मिला है। इसमें हर भारतीय नागरिक के लिए गौरव की बात है। इसलिये इसमें बढ़चढ़कर भाग लें। मौके पर उपस्थित रामदेव पंडित, शंकर कुमार साह, सुरेश राम, बसंत साह, ललित राय, रविंदर साह, दिनेश कुमार, राजेश कुमार, संबोध झा, जोगिलाल मुखिया, रमेश चौधरी, पप्पू जी सहित अन्य मौजूद थे।

One thought on “अब राम जन्म भूमि हेतु धन संग्रह के लिए दो दिन शेष !

  • February 25, 2021 at 2:44 pm
    Permalink

    Jai shri Ram

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!