महेश्वरी महिला मंच ने किया सूर्य नमस्कार वंदना का आयोजन !

gaurish mishra

सुपौल/करजाईन: गौरीश मिश्रा

महेश्वरी महिला मंच ने किया सूर्य नमस्कार वंदना का आयोजन !

बिहार/सुपौल : गणतंत्र दिवस पर सूर्य नमस्कार से राष्ट्र वंदना का कार्यक्रम महेश्वरी भवन करजाईन में आयोजित किया गया। महेश्वरी महिला मंच करजाईन बाजार के द्वारा गणतंत्र दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में सामूहिक रूप से एक साथ सूर्य नमस्कार भारत माता को अर्पण किए गए।

Sai-new-1024x576
IMG-20211022-WA0002

इस अवसर पर मंजू शारदा ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए कितने ही स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। जिनके बलबूते आज आजादी में देश सांस ले रहा है। ऐसे बलिदानियों को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। साथ ही इस दौरान सूर्य नमस्कार वंदना कर करो योग रहो निरोग का संदेश भी दिया गया।

मंजू शारदा ने कहा कि जो लोग प्रतिदिन सूर्य नमस्कार का अभ्यास करते हैं उनकी आयु, प्रज्ञा, बल और तेज का विकास होता है। उन्होंने लोगों से सूर्य नमस्कार योगाभ्यास करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंजू शारदा, ममता शारदा, उषा राठी, सुमन विहानी, निशा डागा, रीता डागा, पूजा सोमानी, पूजा शारदा, कोमल शारदा सहित महेश्वरी महिला मंच के अन्य महिलाओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!