मोहर्रम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन !
सौरबाजार: सत्यपाल कुमार
मोहर्रम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन !
बिहार/ सहरसा: जिले के सौर बाजार नगर पंचायत अंतर्गत कांप बाजार स्थित मोहर्रम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन नगर पंचायत के चेयरमैन पति आरिफ खान, पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता अनमोल भगत, व्यापार संघ के अध्यक्ष यशवंत यादव एवं मेला कमिटी अध्यक्ष वकील साहब के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज मुजफ्फरपुर के सुप्रसिद्ध कव्वाल रौनक परवीन और हैदर वारिस के बीच महा मुकाबला से हुआ। जहां एक से बढ़कर एक राष्ट्रीय गीतों को दर्शकों के बीच प्रस्तुत किया गया। वहीं हरेक प्रस्तुति पर हजारों के संख्या में मौजूद दर्शक झूमते नजर आए।