निक्की पांडे के हाथ में वार्ड सदस्य संघ प्रखंड अध्यक्ष का कमान !

सुपौल/सरायगढ़: विमल भारती

निक्की पांडे के हाथ में वार्ड सदस्य संघ प्रखंड अध्यक्ष का कमान !

बिहार/सुपौल: विश्वनाथ इंटर महाविद्यालय भपटियाही के प्रांगण में बुधवार को सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से निर्वाचित वार्ड सदस्यों का बैठक किया गया। वार्ड सदस्य गीता देवी तथा उमेश गुप्ता के अगुवाई में आयोजित बैठक में काफी संख्या में वार्ड सदस्य भाग लिए। बैठक में उपस्थित वार्ड सदस्य द्वारा सर्वसम्मति से प्रखंड स्तरीय संघ का गठन किया गया।

गठित संग में निक्की पांडे को प्रखंड अध्यक्ष, शारदा देवी को उपाध्यक्ष, शत्रुघ्न साह को कोषाध्यक्ष, विकास कुमार को सचिव, प्रमोद मिश्र, बीबी तरमून, मोहम्मद मेहरूल्लाह, हंसराज यादव, महादेव मेहता, मोहम्मद इरशाद, मुंशी सरदार, राम कुमार मुखिया, राजेश कुमार को संघ का सदस्य बनाया गया।

बैठक में बोलते हुए उमेश गुप्ता ने कहा कि प्रखंड भर के वार्ड सदस्य सरकार के विकास कार्यों में पारदर्शी तरीके से सहभागी बने इसके लिए एकजुट रहना आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित वार्ड सदस्यों से कहा कि सभी विकास कार्यों को पूरी ईमानदारी से करने का काम करें ताकि प्रखंड का नाम आगे बढ़े।

बैठक में बोलते हुए शत्रुघ्न शाह ने कहा कि वर्तमान समय में वार्ड सदस्यों का संघ बनाना आवश्यक था। हम अपने संगठन के माध्यम से हक और अधिकार की बात ऊपरी स्तर तक रख सकते हैं। उन्होंने संगठन में चयनित विभिन्न पदों के सदस्यों से कहा कि वह सब ईमानदारी से काम कर दिखावे ताकि संगठन मजबूत बने। बैठक में सदस्यों के कई समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सहदेव मुखिया, सरिता देवी, बबीता देवी, अफसाना खातून, मोहम्मद शकील, रंजीत कुमार, पूजा कुमारी, बीवी हलीमा, इफ्तेखार अहमद, सुरेंद्र यादव, बद्री शर्मा, दिल किस खातून, अनु देवी, निर्मला देवी, सरिता देवी, बबीता देवी, सीता देवी, मोहम्मद इजहार, दिनेश शर्मा, शत्रुघ्न साह, कंचन देवी, जलो देवी, प्रमिला देवी, आशा देवी, रामनाथ मंडल, मुंशी सरदार, राम कुमार मुखिया, बीबी हाजरा, बीबी मासो, श्रद्धा देवी, भोला यादव, करेली देवी, गीता देवी सहित कई वार्ड सदस्य शरीक थे।
बैठक का अंत में वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड स्तरीय कमेटी में शामिल हुए सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!