प्रो.अशोक मेहता को मिला मिथिला रत्न सम्मान !
सुपौल/करजाईन: गौरीश मिश्रा
प्रो. अशोक मेहता को मिला मिथिला रत्न सम्मान !
बिहार/सुपौल : रतनपुर पंचायत के वार्ड नंबर- 8 निवासी सत्यनारायण मेहता के पुत्र प्रो. अशोक कुमार मेहता को अयोध्या में आयोजित 19वें अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन में मिथिला रत्न सम्मान प्रदान किया गया।
मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा में कार्यरत प्रो. अशोक मेहता को बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्र ने मैथिली साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। मिथिला रत्न सम्मान मिलने पर प्रो. मेहता ने कहा कि मिथिला और मैथिली के विकास से ही देश का विकास होगा। मिथिला विभूतियों की धरती है।
वहीं प्रो. अशोक कुमार मेहता को मिथिला रत्न सम्मान मिलने पर रामलखन मेहता, सेवानिवृत प्रधानाध्यापक सुरेश चंद्र मिश्र, पैक्स अध्यक्ष जागेश्वर मेहता, मुखिया संतोष मेहता, जिप सदस्य अर्चना मेहता उर्फ किरण कुशवाहा, आचार्य रामविलास मेहता, प्रबोध नारायण झा, कुसुमलाल मेहता, प्रशांत कुमार, संजय कुमार मुन्ना, अरुण कुमार मेहता, अर्जुन मेहता सहित ग्रामीणों ने प्रो.अशोक कुमार मेहता को यह सम्मान मिलने पर खुशी जताई है।